फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय किसान यूनियन ने किया जेवर बिजली घर का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या, किसानों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जेवर बिजली घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पंचायत आयोजित कर संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से किसानों को खेती कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद यदि हालात में सुधार नहीं होता है तो किसानों और आम लोगों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, शिकायतों का समय पर समाधान करने और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें