नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बुधवार को एडीसीपी और एसीपी स्तर के छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रभारी डीसीपी लाइन व एडीसीपी अपराध, आंकिक और मॉनिटरिंग सेल राजेंद्र कुमार गौतम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अग्रिम आदेश तक एसीपी आंकिक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अफसर सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिसौदिया को एसीपी चतुर्थ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। वहीं, एसीपी यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा डॉ. रवि शंकर का तबादला एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा के पद पर किया गया है। इसके अलावा मयंक तिवारी को एसीपी द्वितीय नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा एवं मुख्यालय/आंकिक का अतिरिक्त कार्य देख रहे पवन कुमार को एसीपी यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। एसीपी पुलिस लाइन शकील मोहम्मद अपने वर्तमान दायित्वों के साथ एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।