फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। रबूपुरा कोतवाली के खेरली भाव गांव निवासी महेंद्र हलवाई का काम करते हैं। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी विद्या (58) के साथ बाइक से दनकौर जा रहे थे। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक विपरीत दिशा से अचानक एक कार उनके सामने आ गई। कार से बचने के प्रयास में महेंद्र ने बाइक को दूसरी तरफ मोड़ा, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विद्या को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें