फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने चार वर्षीय मासूम बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कहती रही, लेकिन परिजन ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

- थाने में अब तक नहीं दी तहरीर, जेवर कोतवाली की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने चार वर्षीय बच्ची टीसा को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौका पाते ही ट्रैक्टर चालक ईंटो से लदी ट्रैक्टर और ट्रॉली को घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। दानवीर की पुत्री टीसा घर के पास खेत के पास खेल रही थी। ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और अंतिम संस्कार : पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और आनन-फानन में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ईंटों से लदा ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें