यमुना सिटी (संवाद)।
जहांगीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान जट्टारी रोड के पास से शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी गांव कलाखुबरी, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के सफेद बोरे में रखी एक पेटी से 45 टेट्रा पाउच ट्वीन टावर देसी मसाला शराब बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जहांगीरपुर स्थित शराब के ठेके से शराब लाकर गांव कलाखुबरी में बेचता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।