ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 सोसाइटी के सामने लग रही अवैध मार्केट निवासियों के लिए परेशानी बनती जा रही है। आरोप है कि सोसाइटी के गेट के सामने लगातार बढ़ रही दुकानों के कारण आपातकालीन गेट का उपयोग प्रभावित हो रहा है। वहीं, मुख्य गेट पर जाम लगने से वाहनों को सोसाइटी में प्रवेश करने में 15 से 20 मिनट तक का समय लग रहा है। एओए के पूर्व अध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि बी टावर के पास स्थित फायर एग्जिट गेट एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए है। गेट के सामने ही अवैध रूप से दुकानें संचालित होने लगी है। जिससे आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इस मामले की शिकायत कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की जा चुकी है। प्राधिकरण ने दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। ब्यूरो