यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एन.आई.यू) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टी.एच.ई) इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में विभिन्न सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के तहत अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त की है। टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में उनके योगदान के आधार पर किया जाता है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को एसडीजी-12 (जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन) के अंतर्गत 401-600 की वैश्विक रैंक प्राप्त हुई। इसके अलावा एसडीजी-5 (लैंगिक समानता) में विश्वविद्यालय को 601-800 और एसडीजी-3 (अच्छा स्वास्थ्य और बेहतर जीवन) श्रेणी में विश्वविद्यालय को 801-1000 की वैश्विक रैंक मिली है। ओवरऑल इम्पैक्ट रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 1001-1500 की वैश्विक रैंक प्राप्त हुई है। साथ ही एसडीजी-17 (लक्ष्यों के लिए साझेदारी) में भी विश्वविद्यालय को 1001-1500 की श्रेणी में स्थान मिला है।