दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में घर पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि बिसाहड़ा गांव में कविता परिवार के साथ रहती हैं। वह 22 नवंबर की शाम को घर पर काम कर रही थी । तभी गांव का ही देवेंद्र उनके घर पर पहुंचा। गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह जमीन पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने देवेंद्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद