यमुना सिटी। जेवर के रन्हेरा गांव में पिछले 6 नवंबर को एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रनहेरा गांव निवासी सुखपाल ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे गांव में चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके गांव के ही नन्नू ने पुराने विवाद को लेकर पहले गाली गलौज और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद