फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस और रसीद के झगड़े में मुकदमे की मांग ठुकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने ग्रुप कैप्टन अतुल जैन की दाण्डिक निगरानी खारिज कर दी है। यह मामला आवासीय सोसायटी के मेंटेनेंस शुल्क और रसीद विवाद से जुड़ा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रथम दृष्टया सिविल विवाद है। इसमें कोई भी आपराधिक मामला नहीं बनता है। अतुल जैन जलवायु सहकारी आवास सोसायटी के फ्लैट मालिक हैं। उन्होंने पूर्व एयर वाइस मार्शल (एवीएम) प्रदीप कुमार, सोमदत्त, ओपी मेहता और अजय गोयल के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि वर्ष 2019 में बैठक कर 690 निवासियों पर अतिरिक्त शुल्क थोपा गया। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक का कोई साक्ष्य या वीडियो नहीं दिखाया गया, पुलिस के कहने पर भी रसीद नहीं दी गई और उनका चेक नहीं लिया गया। उन्होंने चेक न लेने और तीन साल में चार बार हमले का आरोप भी लगाया था। मजिस्ट्रेट द्वारा परिवाद खारिज होने पर जैन ने सत्र अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की थी। अदालत ने माना कि शुल्क बढ़ाने और रसीद देने की मांग सिविल प्रकृति की है। हमले के आरोप भी अस्पष्ट पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें