फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखे, पुलिस ने एक माह पुराना बताया वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा प्लाजा में दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 90 सेकेंड के इस वीडियो में आधा दर्जन युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक चलती कार की पिछली खिड़की से युवक बाहर की ओर उंगली दिखाकर गाली-गलौज करता नजर आता है। इसके बाद काले रंग की थार दिखाई देती है। थार की खिड़की खुलने के बाद कुछ युवक एक व्यक्ति को घेर लेते हैं। इसी दौरान एक युवक उसे पकड़कर सिर के बल सड़क पर पटक देता है। इसके बाद सड़क पर गिरे युवक को तीन लोग पीटने लगते हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें