फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चप्पलों ने खोली अपहरण की गुत्थी, बच्चे के लिए सात लोगों ने रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली की महिला ने 3.50 लाख रुपये में बच्चा खरीदने का किया था सौदा, 2.22 लाख रुपये दे चुकी थी
विज्ञापन

-बाइक से अपहरण के बाद कार में पांच घंटे घुमाया, तीन दिन किराये के कमरे में रखा
-बाकी रकम लेकर बच्चे को लेने पहुंची महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार, बच्चे को सकुशल बरामद किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र से छह साल के बच्चे के अपहरण की गुत्थी उसकी चप्पलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुलझी है। खेलने के स्थान के आसपास अलग-अलग जगहों पर मिली बच्चे की चप्पलों ने पुलिस को पहला सुराग दिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर दो युवकों के बीच बच्चे के दिखाई देने से पुलिस को अपहरण का अंदेशा हुआ। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस अपहरण की साजिश रचने वाले सात आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे को शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया था। सभी को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने 13 अक्तूबर को छह साल का बच्चा दो साथियों के साथ पुस्ता के पास खेलने गया था। शाम को दोनों साथी घर लौट आए, लेकिन बच्चा वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार दो युवकों के बीच बच्चा दिखाई दिया। बच्चे का अपहरण कर उसे पहले बाइक और बाद में कार से कई स्थानों पर घुमाया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद निवासी 55 वर्षीय कमलेश बच्चे को खरीदना चाहती थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। कमलेश द्वारका में ठेली पर खाना बेचती है। वहीं पुष्पा करीब 15 वर्ष से सफाई कर्मचारी का काम करती है। दोनों के बीच लंबे समय से परिचय था। कमलेश ने पुष्पा से घर में अकेले रहने की बात कहते हुए बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी। उसने बच्चा दिलाने पर मोटी रकम देने की बात कही थी। इसके बाद पुष्पा ने अपने भांजे अंकित को बच्चे के अपहरण के लिए तैयार किया। अंकित ने वारदात में गुरमीत, सुमित, विकास और नकुल को शामिल किया। 13 अक्तूबर को गुरमीत और अंकित बाइक से बच्चे को अपने साथ ले गए। सुमित और अन्य आरोपी कार लेकर पहुंचे और बच्चे को कार में बैठा लिया। कार से बच्चे को गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर घुमाने के बाद कासना के छह प्रतिशत क्षेत्र स्थित किराये के कमरे में ले जाकर रखा गया।
विज्ञापन


तीन दिन कमरे में रखा, खुद कराई देखभालः आरोपियों ने बच्चे को तीन दिन तक कमरे में रखा था। इस दौरान उसके खाने-पीने और नित्य क्रिया समेत अन्य जरूरतों का ध्यान अंकित ने रखा। कमलेश ने बच्चे को खरीदने के लिए 3.50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। वह 2.22 लाख रुपये पहले ही दे चुकी थी। शनिवार को वह बाकी रकम लेकर बच्चे को लेने अंकित के कमरे पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलेश समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी कूड़े से प्लास्टिक की बोतलें आदि बीनते हैं। सभी वर्तमान में कासना के छह प्रतिशत क्षेत्र में किराये के कमरों में रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें