फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी बैनामा कर 62.50 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित को जातिसूचक गालियां देकर धमकाया, जान से मारकर बोरे में भरकर फेंकने की धमकी दी
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर सात महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में जमीन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आगरा निवासी सोनू सिंह ने आरोप लगाया है कि कंपनी एक्सप्रेसवे प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों और उनके साथियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनसे 62 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए और बाद में प्लॉट पर कब्जा दिलाने से इनकार करते हुए जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सात महीने की देरी के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार पीड़ित सोनू सिंह को जून 2025 में विकास पाण्डेय (कंपनी एक्सप्रेसवे प्रॉपर्टीज के डायरेक्टर), कमलनयन झा, नवदीप कुमार पाण्डेय, प्रवीन कुमार शर्मा, सद्दाम हुसैन, महादेश्वर झा और कमलनयन झा के भाई (नाम अज्ञात) ने मिलकर एक 300 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट का सौदा कराने का झांसा दिया। भरोसे में लेकर आरोपियों ने सद्दाम हुसैन के नाम से गांव तुगलपुर का प्लॉट पीड़ित के हक में 5 जुलाई 2025 को बैनामा करा दिया। बैनामे के बाद जब पीड़ित प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचा तो सभी आरोपी मौके पर आ गए और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। बाद में राजस्व अभिलेखों की जांच करने पर प्रार्थी को पता चला कि आरोपियों की कंपनी के नाम केवल 11 बीघा जमीन दर्ज थी, जबकि उन्होंने अलग-अलग लोगों को करीब 25 बीघा जमीन प्लॉटों के रूप में बेच दी है और किसी को भी वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपियों को 44 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 16 लाख 50 हजार रुपये नगद अदा किए थे। शिकायत के मुताबिक, जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि दोबारा प्लॉट के पास दिखाई देने पर लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें