फोटो
सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने लगाए 100 पौधे
ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से सर्वोदय ममता फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा ने ग्रेनो के नॉलेज पार्क-3 स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर आम, नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन और जामुन समेत करीब 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था की अध्यक्ष ममता जैन और प्रमोद जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। मुख्य अतिथि महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण मानवता की सेवा है।