फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर दो सुरक्षा गार्ड फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-63 के प्लांट में रात की ड्यूटी के दौरान चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी से लाखों रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा एजेंसी के दो गार्ड कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सेक्टर-63 स्थित एमसीएम टेलीकॉम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में सुरक्षा के लिए जीडीएक्स सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गार्ड तैनात थे। वीर सिंह और अजय नाम के दो गार्ड को सात नवंबर से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक की शिफ्ट में ड्यूटी दी गई थी। आरोप है कि 10 नवंबर की तड़के सुबह करीब दो बजे दोनों गार्ड प्लांट से लाखों रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। कंपनी के प्रतिनिधि मयंक ने पुलिस को दी शिकायत में सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की भूमिका पर भी आशंका जताई है। चोरी हुए सामान में स्प्रेडट्रम मेन कंट्रोलर, पावर मैनेजमेंट आईसी, ट्रांसीवर और बोल्ट इवो 4जी पीसीबी शामिल हैं। कंपनी की ओर से सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें