फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सब्जी विक्रेता का ई-रिक्शा लोडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में बिसरख पुल से एफएनजी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर स्टेडियम के पास से सब्जी बेचने वाले का ई-रिक्शा लोडर चोरी हो गया। सोरखा गांव निवासी रणवीर सिंह शनिवार को बैटरी ई-रिक्शा लोडर से सब्जी बेचने पहुंचे थे। दुकान लगाने के बाद उन्होंने शाम करीब साढ़े पांच बजे अपना वाहन दुकान से करीब 100 मीटर दूर खड़ा कर दिया। रात करीब 9 बजे जब वह वाहन लेने पहुंचे तो ई-रिक्शा लोडर गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चोरी

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित रिलायंस जियो के मोबाइल टावर से चोरों ने महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी कंपनी के कर्मचारी को नेटवर्क इंजीनियर विनय कुमार शुक्ला के माध्यम से मिली, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि 29 अक्तूबर को चोरों ने टावर से एसएफपी मॉड्यूल, एयरस्केल कोर, ऑप्टिकल केबल, आर्मर्ड ओएफसी और जीपीएस केबल समेत कई उपकरण चोरी कर ले गए। थाना प्रबारी डी पी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें