फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद )। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गुड्डू उर्फ दर्शन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव निवासी पवन कुमार सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे मेट्रो स्टेशन के पास सवारी बैठाने को लेकर उनकी गुड्डू उर्फ दर्शन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने सेक्टर-49 थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें