फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बात करते समय युवक से मोबाइल झपटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के ममूरा सेक्टर-66 में बाइक सवार दो बदमाश पैदल फोन पर बात कर रहे युवक से आईफोन झपटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पानी की टंकी के पास वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।हरियाणा के जींद निवासी सुनील पुनिया ममूरा के एक पीजी में रहते हैं। उनके मुताबिक, 25 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे वह पानी की टंकी के पास सर्विस रोड पर पैदल फोन पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उनके हाथ से आईफोन झपटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें