फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में दो की माैत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गए। पहला हादसा फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-67 में हुआ। यहां 16 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने माल ढोने वाले रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिक्शा सवार सूरज सिंह की मौत हो गई। उनके साथी कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज सिंह की पत्नी राजकुमारी ने शिकायत दर्ज कराई। रविवार को फेज-3 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में हुआ। रविवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात कार ने महेश शर्मा और उनके साथी नारायण को टक्कर मार दी। इस हादसे में महेश शर्मा की जान चली गई, जबकि नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश शर्मा के बेटे गणेश कुमार की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें