फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से 47.82 लाख रुपये की जालसाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने छह लोगों से 47.82 लाख रुपये की जालसाजी की
विज्ञापन

- निवेश में मुनाफे समेत अलग-अलग तरीकों से बनाया शिकार, साइबर क्राइम थाने में छह प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के छह लोगों को निशाना बनाकर करीब 47.82 लाख रुपये की ठगी कर ली। किसी को निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया तो किसी के साथ अन्य ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी की गई। ठगी का पता चलने के बाद पीडि़तों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में छह अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवक के साथ करीब 5.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इनके साथ पांच से आठ जून 2025 के बीच ऑनलाइन ठगी की गई थी। इसी तरह सेक्टर-37 निवासी एक शख्स से साइबर ठगों ने 7.68 लाख रुपये की जालसाजी की। सेक्टर-76 निवासी युवक के खाते से जालसाजों ने ऑनलाइन माध्यम से 7.80 लाख की रकम ठग ली। इनके खाते से दो बार में अलग अलग पैसे निकाले गए। ग्रेटर नोएडा निवासी 33 वर्षीय युवक से 5 लाख रुपये और सेक्टर-121 निवासी से 13.95 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे मामले में सेक्टर-135 निवासी 36 वर्षीय संदीप सिंह से 7.78 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। इन मामलों में अधिकांश पीड़ितों को निवेश के नाम पर आकर्षित किया गया था। ठगों ने मुनाफे का लालच देकर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची है, उनकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में रकम किराये पर उपलब्ध कराये गए बैंक खातों में ट्रांसफर होने के इनपुट मिले हैं।
बचाव के उपाय
- निवेश से पहले करें पूरी जांच, अनजान लिंक और खातों से रहें सावधान।
- किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच करें।
- सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों पर तुरंत भरोसा न करें।
- अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें और बैंक खाते, ओटीपी, कार्ड या यूपीआई संबंधी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें