नोएडा। होली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा प्राधिकरण सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी दो घंटे पानी की सप्लाई करेगा। इसके लिए प्राधिकरण के जल विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। विभाग के प्रभारी जीएम आरपी सिंह ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम 6 से 9 बजे तक पानी सप्लाई होती है। होली पर बुधवार 4 मार्च को दोपहर में भी 12 से 2 बजे के बीच पानी की आपूर्ति की जाएगी। ब्यूरो