फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्लू लाइन पर हादसे से मेट्रो सेवाएं बीस मिनट तक प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, दफ्तर पहुंचने में हुई देरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली की उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने से शुक्रवार को ब्लू लाइन की सेवाएं तकरीबन बीस मिनट तक प्रभावित रहीं। जिस वजह से शहर के कामकाजी लोगोंं को अपने दफ्तर तक पहुंचने में भी विलंब हो गया। मेट्रो काफी देर एक स्टेशन पर रुकने से यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य को गए।

सड़कों पर लगने वाले जाम से बचाते हुए कामकाजी वर्ग को उनके दफ्तर तक पहुंचाने वाली मेट्रो शुक्रवार को प्रभावित हुई तो परेशानी बढ़ गई। दरअसल, दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर सुबह के समय एक इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पीक आवर में मेट्रो की ब्लू लाइन की सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। डीएमआरसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ब्लू लाइन की सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस बीच उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन से पहले ही कुछ मेट्रो को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बॉटनिकल गार्डन से द्वारका जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई थी। रास्ते में काफी देर मेट्रो थमने से बीच रास्ते में ही उतरकर अन्य परिवहन का सहारा लेना पड़ा। -सिमरन, निवासी सेक्टर 44।



जनकपुरी स्थित दफ्तर जाने के लिए रोजाना मेट्रो में सफर करता हूं। सुबह के समय ब्लू लाइन में काफी देर लगी। हादसा होने से रूट प्रभावित रहा।

-हर्षित शर्मा, निवासी सेक्टर 10।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें