फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोपी को नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा लाइब्रेरियन के पद के लिए आयोजित परीक्षा में फर्जी पहचान के साथ शामिल होने के आरोपी नितिन कुमार की जमानत याचिका सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि आरोपी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया स्पष्ट है। इसलिए उसे राहत देने का कोई आधार नहीं बनता।
विज्ञापन


मामला थाना सेक्टर-58 नोएडा से जुड़ा है। जहां 15 सितंबर 2025 को डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित पोस्ट कोड (लाइब्रेरियन) परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र आईऑन डिजिटल जोन सेक्टर-62 में दो अभ्यर्थी एक ही नाम, पिता के नाम और समान जन्मतिथि के साथ पाए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों के फोटो अलग थे, लेकिन एडमिट कार्ड, हस्ताक्षर और आधार विवरण समान थे। परीक्षा अधिकारियों ने जब आधार कार्ड का सत्यापन किया तो पाया कि यह कार्ड किसी 50-60 वर्षीय व्यक्ति का है। इस प्रकरण में परीक्षा पर्यवेक्षक और डीएसएसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोप अत्यंत गंभीर हैं और आरोपी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में आरोपी को जमानत देने का कोई पर्याप्त आधार नहीं है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें