दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। उनके बराबर में एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक 10 नवंबर को 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। जब उन्हें किशोरी के ले जाने के बारे में जानकारी मिली तो पीड़ित ने आरोपी की मां से शिकायत की। शिकायत करने पर आरोपी की मां व भाई ने पीड़ित को डराया धमकाया। पीड़ित ने किशोरी के भगा ले जाने के मामले में महिला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।