ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर से दादरी के बीच डीएससी रोड जल्द ही जगमग होगी। प्राधिकरण इस बीच स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाएगा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर लाइटें लगाने के लिए प्राधिकरण के उच्च अफसरों ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए निविदा जारी की गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएससी रोड पर लाइटें लगाने का काम शुरू होगा।
सूरजपुर टी-प्वाइंट से दादरी रेलवे ओवर ब्रिज के बीच डीएससी रोड के बीच अंधेरा छाया रहता है। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसको लेकर प्राधिकरण ने 13 किमी की दूरी में स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया है। अफसरों ने बताया कि करीब 13 किमी की दूरी में स्ट्रीट लाइट के 450 खंभे और 15 हाईमास्ट लाइट लगाने का काम होगा। इस पर करीब 4 करोड़ रुपये के खर्च होगा। सर्वे कर अंधेरे वाली जगहों को चिह्नित किया गया है।