फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे और गीले कूड़े को घर में किया जाएगा अलग

विज्ञापन
कर्मचारियों को सम्मानित एडीसी मुनीष नागपाल। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
सूखे और गीले कूड़े को घर में किया जाए अलग
विज्ञापन

तावडू। नगर की सफाई व्यवस्था, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 और एनजीटी के आदेशों की ग्राउंड रिपोर्ट के संबंध में जिले के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरपालिका आयुक्त मुनीष नागपाल ने बुधवार को तावडू नगरपालिका में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए, जिसमें पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। सूखे और गीले कूड़े को प्रत्येक घर मेें अलग किया जाए। साथ ही डंपिंग स्टेशन तक कूड़ा पहुंचाया जाए। इसको लेकर प्रशासन और नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाए। कूड़े से खाद बनाकर उसे पार्कों में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तावडू में कूड़ा डालने वाले पांच स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, प्लास्टिक और पॉलिथीन से मुक्ति के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह ग्राहकों को कपड़े या कागज के बने थैलों में ही सामान दें। अन्यथा चालान किया जाएगा। नगर पालिकाएं रैन बसेरों में समुचित सुविधाओं का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी हुकम सिंह और सतबीर को सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव बुराका के पहाड़ों में बने डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और खामियों के संबंध में निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी धनश्री, एसबीएम टीम लीडर नीतू सिन्हा, नपा चेयरपर्सन मनीता गर्ग, जेई संजय उप्पल और सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो : सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें