फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस कस्टडी में भागने के प्रयास में शराबी ने दरोगा से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में भागने के प्रयास में शराबी ने दरोगा से की हाथापाई
विज्ञापन

बीच सड़क पर उपद्रव करता रहा आरोपी, वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में माता मंदिर के पास शराबी युवक ने जमकर उपद्रव मचाया। इतना ही नहीं, उसने ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक के साथ हाथापाई भी की। शराबी बीच चौराहे पर टीम के साथ हंगामा करता रहा। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया।
आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों ने बताया कि कस्बे में माता रानी का मंदिर है। नजदीक में ही पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी हुई थी, जिसमें एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। युवक को हंगामा करते देख उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कानीगढ़ी स्थिति स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने लगे। पुलिस टीम ने आरोपी को गाड़ी में पीछे बैठाया था और उसके बगल में उप निरीक्षक बैठे हुए थे लेकिन आरोपी ने गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। जब दरोगा ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। घटना सोमवार शाम की है। शराबी युवक ने पहले चलती गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया और फिर दरोगा के साथ हाथापाई भी करता रहा लेकिन वहां मौजूद लोग बीचबचाव करने के बजाय घटना का मजा लेते रहे और वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने शराब पी रखी थी और एयरपोर्ट में तैनात सब इंस्पेक्टर उसे मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ले जा रहे थे। युवक ने भागने का प्रयास किया। उसके खिलाफ शांतिभंग, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें