फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : कर्फ्यू में नशे की पार्टी, विदेशी महिला समेत 15 पकड़े, 12 को जमानत

Mon, 31 May 2021 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • मौके से गांजा, अफीम जैसे मादक द्रव्य समेत शराब भी बरामद की गई है
  • पुलिस का आरोप है कि पार्टी के आयोजक नशे का कारोबार करते हैं 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के दौरान एटीएस विलेज सोसाइटी में गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के साथ म्यूजिक पार्टी कर रहे 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। कोतवाली फेस-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से गांजा, अफीम जैसे मादक द्रव्य समेत शराब आदि बरामद की गई है।

विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि शनिवार देर रात फेस-2 स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में तेज म्यूजिक के साथ पार्टी हो रही थी। इसकी सूचना कमिश्नरेट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को मिली तो उनके आदेश पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि एमवी मलिक नामक शख्स के घर में उसके जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में एमवी मलिक, उनकी पत्नी रंजीत कौर और उनकी परिचित विदेशी महिला एलेक्सा होस्ट थी।

इनके अलावा पार्टी में 12 और लोग शामिल थे। तेज म्यूजिक चलाकर गांजे, शराब अफीम जैसे मादक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सभी 15 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पार्टी में शामिल होने आए 12 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि बाद में उन्हें कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। वहीं, पार्टी के होस्ट एमवी मलिक, उनकी पत्नी और विदेशी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम, पासपोर्ट अनियमितता संबंधी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने लॉकडाउन और धारा-144 का उल्लंघन किया है। इसके अलावा गांजा, अफीम जैसे मादक द्रव्यों का भी इस्तेमाल करने के सबूत मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नशे का कारोबार करते हैं तीनों आरोपी
पुलिस टीम ने इस मामले में एमवी मलिक, उसकी पत्नी रंजीत कौर और यूक्रेन निवासी एलेक्सा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो ये तीनों नशे का कारोबार करते हैं। इनके पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा, 7 अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतलें, 7 हुक्के, 12 हुक्के के पाइप, 12 चिलम, होंडा सिटी कार बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार विदेश महिला यूक्रेन की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में एमवी मलिक और उनकी पत्नी ने विदेशी महिला को पारिवारिक मित्र बताया है। पुलिस विदेशी महिला के प्रोफाइल और पासपोर्ट की जांच कर रही है। पुलिस ने यूक्रेन दूतावास को जानकारी दे दी है और पासपोर्ट विभाग से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि विदेशी महिला वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थी।

एमवी मलिक का था गोवा में कारोबार
पूछताछ में एमवी मलिक ने पुलिस को बताया कि पहले वह गोवा में कारोबार करते थे। उनका काम काज ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों ने उनसे धोखाधड़ी कर ली। इससे उन्हें काफ ी नुकसान हुआ। तब वे गोवा से नोएडा आ गए। शनिवार को उनका जन्मदिन था और इसी को लेकर उन्होंने अपने दोस्तों और परिचितों को पार्टी दी थी।

रेव पार्टी चलने की चर्चा
सोसायटी के फ्लैट में नशे और डांस के कॉकटेल में रेव पार्टी के चलने की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस इसे रेव पार्टी नहीं मान रही है। रेव पार्टी में ड्रग्स परोसे जाते हैं। हालांकि इस पार्टी में गांजे और अफीम जैसे मादक द्रव्य मिलने की बात कही जा रही है लेकिन ये मादक द्रव्य पार्टी के होस्ट, उनकी पत्नी और विदेशी महिला के पास से ही मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस पार्टी में जिन लोगों ने जितना अपराध किया है उसके मुताबिक ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें