फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब पीकर बस चला रहा ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश से देवीखेत जा रही जीएमओयू कंपनी की बस का चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। लक्ष्मणझूला पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष पैथवाल ने बताया कि 11:15 बजे बस ऋषिकेश से सिलोगी देवीखेत के लिए रवाना हुई। दोपहर 12 बजे जब बस (संख्या यूके 09पीए 0315) की गरुड़चट्टी में चेकिंग की गई तो चालक नशे में धुत्त मिला। एल्कोमीटर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। बस चालक विक्रम सिंह निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार के खिलाफ एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बस में 14 सवारी थी जिन्हें जीएमओयू कंपनी ऋषिकेश की ओर से दूसरी बस के माध्यम से सिलोगी देवीखेत भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें