ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्टॉल पर नवाचार, अनुसंधान और अनुप्रयुक्त शिक्षा को दर्शाया गया है। छात्रों के बनाए मोटरबाइक और ड्रोन प्रदर्शित किए गए हैं। कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि जीबीयू लंबे समय से ड्रोन तकनीक और उसके अनुप्रयोगों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है जिससे विद्यार्थियों को निगरानी, कृषि, पर्यावरणीय मॉनिटरिंग और औद्योगिक समाधान जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी आदि शामिल रहे। ब्यूरो