फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत्त मैनेजर से ठग लिए 2.28 करोड़ रुपये

सार

नोएडा के सेक्टर-33 निवासी ऊर्जा मंत्रालय के सेवानिवृत डिप्टी मैनेजर से साइबर जालसाजों ने व्हाट्सएप स्टॉक टिप के जरिए 2.28 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- पीडि़त ऊर्जा मंत्रालय के सेवानिवृत अधिकारी हैं, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर ऊर्जा मंत्रालय के सेवानिवृत डिप्टी मैनेजर से 2.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने निवेश पर कई गुना तक रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में बुजुर्ग की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-33 में रहने वाले बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की है कि वह भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में डिप्टी मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके पास 15 जुलाई को व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। इसमें शेयर बाजार को लेकर जानकारी थी। जब इस पर क्लिक किया तो उसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर 15 से 20 प्रतिशत का लाभ मिलने की जानकारी थी। इसके बाद जालसाजों ने बुजुर्ग से बातचीत की और उन्हें एक व्हट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर कराया निवेश
व्हट्स एप ग्रुप में पहले से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए थे और ग्रुप में सभी लाभ कमाने की बात कह रहे थे। इसमें निवेश पर लाभ कमाने का स्क्रीन शॉट भी डाल रहे थे। इस पर बुजुर्ग को जालसाजों पर विश्वास हो गया और जालसाजों के कहने पर उन्होंने कथित निवेश करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद जालसाजों ने उन्हें एक एप डाउनलोड कराया। इस एप पर निवेश करने के बाद मुनाफा सहित राशि कई गुना अधिक दिखाई दे रही थी। इससे उनका विश्वास बढ़ गया और 15 जुलाई से 11 अगस्त तक के बीच 2 करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने रकम निकालने का प्रयास किया तब जालसाज पहले टालमटोल करने लगे। इसके बाद जालसाजों ने कहा कि टैक्स के रूप में 10 फीसदी रकम जमा करना होगा। जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तब जालसाजों ने उनसे सारे संपर्क तोड़ लिए। तब बुजुर्ग को साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।



निवेश के नाम पर फ्रॉड से बचें

- हमेशा सेबी से अ्रपूव्ड साइट के माध्यम से ही सुरक्षित निवेश करें।

- किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताए गए ऐप को डाउनलोड ना करें और ना ही इसमें कोई रकम निवेश करें।

- किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप पर ना जुड़े जिसमें आप किसी को भी नहीं जानते हैं।

- अगर इन ग्रुपों में किसी को जानते भी हैं तब भी इन ग्रुप में जुड़े लोगों के कहने पर किसी तरह का रकम निवेश न करें।

- स्कैम करने वाले किसी स्टॉक की कीमत फर्जी तरीके से बढ़ाकर निवेशकों की उसमें दिलचस्पी बढ़ाते हैं। इससे बचना चाहिए।

- कम रिटर्न वाले प्लान पर अधिक कमाई का झांसा देने वालों से भी सचेत रहें।

- अगर कोई भी निवेश के नाम पर रातों रात या कुछ समय में ऊंची रिटर्न देने का दावा करता है तो कतई न फंसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें