फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बादलों की आवाजाही के बीच हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण कभी धूप तो कभी छांव रही। दोपहर करीब ढाई बजे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही बादल छंटे गए। 24 घंटे में कुल 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। व्यापक और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें