यात्री परेशान, बस का घंटों इंतजार करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर खड़े करके सवारियां बिठने से यातायात बाधित होने पर आए दिन रोडवेज बसों के चालान हो रहे है। चालान से बचने के लिए रोडवेज बसों को चालक दादरी बाइपास से निकाल रहे है। इस कारण यात्रियों को बस का घंटों इंतजार करना पडता है।
दादरी तिराहे पर रोडवेज का बस स्टैंड बना है। सड़क पर ही बसों को खड़ा करके सवारियां बिठाई जाती है। कई बार बसों की लाइन लग जाती है। इस दौरान गाजियाबाद से सिकंद्राबाद की ओर जाने वाले लेन पूरी तरह से बंद हो जाती है। बसों के द्वारा यातायात बाधित करने के चलते आए दिन यातायात पुलिस चालान करती है। रोडवेज बस का चालान होने पर उसका जुर्माना चालक को ही वहन करना होता है।
पुलिस के चालान से बचने के लिए चालक बसों को दादरी बाइपास से निकाल कर ले जाते है। वहीं, दूसरी ओर बस के इंतजार में यात्री बस अड्डे पर खड़े इंतजार करते रह जाते है। बसों को दादरी के बीच से निकाला जा सके। इसके लिए चैकिंग करने के लिए एक निरीक्षक बिठाया है। इसके बाद भी चालक दादरी के बीच से बसों को लेकर जाने के लिए तैयार नहीं है।
-दादरी तिराहे पर सबसे अधिक बसों के चालान हो रहे है। चालान से चालक परेशान है। उनको ही जुर्माना राशि वहन करनी होगी है। इसको लेकर प्रशासन से वार्ता की जा रही है। -दिनेश कुमार एआरएम सिकंद्राबाद डिपो