फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पहले पीछे से कार में मारी टक्कर, फिर 300 मीटर तक सड़क पर घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 09:22 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

ब्रेजा सवार युवक ने पहले पीछे से वैगनआर में टक्कर मार दी और फिर विरोध करने पर बोनट पर घसीट दिया। यह घटना गढ़ी चौखंडी के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कार से युवक को घसीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रेजा सवार युवक ने पहले पीछे से वैगनआर में टक्कर मारी, विरोध करने पर युवक को कार की बोनट पर करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बुधवार रात इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ब्रेजा को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बताया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गढ़ी चौखंडी के पास वैगनआर कार में एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। इस दौरान ब्रेजा कार चालक ने पीछे से वैगनआर में टक्कर मार दी। ब्रेजा में और भी युवक सवार थे। हादसे में वैगनआर में बैठे बच्चे को चोट आ गई। वैगनआर सवार युवक बाहर निकलकर ब्रेजा के बोनट के सामने खड़ा हो गया और विरोध करने लगा। 

घटना के बाद सड़क लगा लंबा जाम
इस दौरान ब्रेजा चालक ने उसे टक्कर मारते हुए बोनट पर घसीटते हुए काफी तक दूर तक ले गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गाजियाबाद का रहने वाला है पीड़ित
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात पृथला गांव निवासी अर्जुन यादव अपनी ब्रेजा कार से जा रहा था और उसने गाजियाबाद निवासी प्रवेश कश्यप की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद जब प्रवेश कश्यप ने इसका विरोध किया तो तो अर्जुन यादव ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिससे प्रवेश कश्यप गाड़ी के बोनट पर आ गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
नोएडा सेंट्रल के डीसीपी अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस मामले में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रेजा चालक अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है। वही डीएल और आरसी की निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। इस मामले में कोतवाली फेज 3 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें