फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव सबरस के नजदीक रविवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौत हो गई। जबकि, परिचालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामराज निवासी थाना तितरम जिला कैथल ने बताया कि वह एक ट्रक चालक है। रविवार सुबह उसका ट्रक नरवाना से साबुन भरकर पांडूचेरी के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में उसके साथ चालक संदीप और परिचालक बबली निवासी कैथल भी था। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सुबह 7 बजे के करीब गांव सबरस के नजदीक पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक बुरी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप की मौत हो गई। परिचालक बबली गंभीर रूप से घायल हो गया। बबली को सीएचसी नूंह में भर्ती कराया है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें