फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार में हादसे में चालक की मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बिहार के कैमूर जिले अंर्तगत कुदरा नगर में चंदौली राजमार्ग पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हासदे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के सैफपुर चित्तू निवासी ट्रक चालक शानू (22) की मौत हो गई। वह मोहम्मद हुसैन का पुत्र था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर शानू ने कुदरा में अपने ट्रक में माल लोड करवाया, जिसके बाद वह एक मजदूर की बाइक लेकर ट्रांसपोर्ट से एडवांस नकदी लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शानू की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वहीं सड़क हादसे में शानू की मौत की सूचना पर परिजन गम से बेहाल हो गए। शानू छह-भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उधर, परिजन शानू का शव लाने को बिहार पहुंच गए है। 10 साल पहले शानू के बड़े भाई की भी हादसे में गई थी जान
विज्ञापन

कुंदरकी। बिहार प्रांत के कुदरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक शानू के बड़े भाई मोहम्मद जुबैर की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी। बताते है कि दस साल पहले हरियाना प्रांत के गुरुग्राम जिले में हुए हादसे में मोहम्मद जुबैर की जान गई थी और वह भी ट्रक चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें