फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट की चपेट में आने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के बहेलियापार गांव में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से वाहन चालक सूरज गिरी (26) की मौत हो गई। सूरज अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में सिंचाई के लिए बिछाए गए खुले तार की चपेट में आ गए। शोर सुनकर पहुंचे लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूरज गिरी दो भाइयों रुदल व अर्जुन और बहनों सरिता व प्रियंका के अलावा माता-पिता का सहारा थे। परिजनों का आरोप था कि यह हादसा गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से अवैध रूप से बिछाए गए तार के कारण हुआ। मृतक के पिता सुरेंद्र गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें