फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: स्कूल जा रहे बच्चे पर कार चढ़ाने वाला चालक गिरफ्तार, अजनारा होम सोसाइटी में हुआ था हादसा

Sat, 22 Nov 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम सोसाइटी में स्कूल जा रहे बच्चे पर कैब चढ़ाने वाले चालक को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक की पहचान आकाश कुमार निवासी जटपुरा सुमाली अमरोहा के रूप में हुई है। साथ ही कैब को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, अजनारा होम्स सोसाइटी में बीते बुधवार सुबह स्कूल जा रहे जा रहा आठ वर्षीय छात्र सुदीप कुमार फिसलने के कारण गिर गया था। इस दौरान अचानक से उसके ऊपर कैब चढ़ गई थी। गनीमत यह रही कि चालक ने तुरंत वाहन रोका और वहां मौजूद लोगों किसी तरह बच्चे को कैब के नीचे से बाहर निकाला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। घ

टना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से छात्र अचानक से कार के सामने गिर गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें