ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाने में एक व्यक्ति ने चालक के खिलाफ कार लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित अक्षय एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि बदायू निवासी चमन को अपनी कार चलाने के लिए दी थी। हर माह उसका वेतन 21 हजार रुपये था। मई 2025 से आरोपी चालक कार लेकर फरार है। कई दिन तक उससे बात की जा रही थी, लेकिन वो कार लेकर वापस नहीं आया। अब उसने कार वापस देने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।