फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश में संभलकर चलाएं वाहन, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। इन दिनों मानसून के चलते शहर में पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रवर्तन) डा उदित नारायण पाण्डेय ने बारिश के मौसम को देखते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के वाहन चालकों से भी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों पर फिसलन, कम दृश्यता और जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अपने वाहनों को नियंत्रित गति में ही चलाएं, ताकि ब्रेक लगाने पर वाहन न फिसले। इसके साथ ही अन्य वाहनों से दूरी बनाकर चलें, साथ ही हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें। ताकि कम विजिबिलिटी के दौरान कोई समस्या न हो। इसके साथ ही टायरों की जांच जरूर करा लें, क्योंकि घिसे हुए टायर फिसलन का कारण बन सकते हैं। जहां जलभराव हो, उन स्थानों से वाहन निकालने से बचें। बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर कर लें। आपातकालीन किट बनाएं। किसी भी समस्या के आने पर डायल 112 का सहारा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें