फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर ग्रेटर नोएडा ईस्ट में भी हो सकता पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अक्तूबर की रात से ऊपरी गंगा नहर बंद होने का पड़ सकता है असर, प्राधिकरण ने त्योहार बाद सफाई कराने के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। दिवाली के आसपास ग्रेनो ईस्ट निवासियों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ सकता है। 20 अक्तूबर से ऊपरी गंगा नहर सफाई के लिए करीब 15 दिन बंद रहेगी। ऐसे में दिवाली तक नहर से पानी आपूर्ति वापस शुरू नहीं हो पाने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग से त्योहार के बाद नहर की सफाई करने की मांग की है।



प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 20 अक्तूबर की मध्य रात्रि से ऊपरी गंगा नहर को बंद किया जाना है। इसके दो दिन बाद से पेयजल की किल्लत ग्रेटर नोएडा में शुरू हो जाएगी। सात नवंबर की रात से नहर में पानी की आपूर्ति चालू होने के बाद भी पाइपलाइन से पानी सेक्टर-सोसाइटियों को मिलना शुरू होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। ऐसे में दिवाली पर गंगाजल की आपूर्ति लोगों को प्रभावित कर सकती है। वर्तमान में केवल दो दिन का रिज़र्व ही ग्रेनो प्राधिकरण के पास होता है। ऐसे में निर्भरता भूगर्भ जल पर ही बढ़ेगी। इससे अधिक टीडीएस का पानी भी आपूर्ति करना होगा।
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा में अभी कुल 21 करोड़ लीटर (210 एमएलडी) पानी की आपूर्ति ईस्ट और वेस्ट जोन में होती है। इसमें से करीब 80 एमएलडी गंगाजल मिश्रित किया जाता है। ग्रेनो ईस्ट की सेक्टर-सोसाइटी में ही 90 प्रतिशत तक अभी आपूर्ति गंगाजल की बनी हुई है। ऐसे में गंगाजल नहीं मिलने का असर भी सूरजपुर, अल्फा, बीटा, गामा, स्वर्णनगरी, जेपी ग्रींस, ओमिक्रॉन, ओमेगा, नॉलेज पार्क व अन्य इलाकों में सबसे अधिक होगा।
विज्ञापन





दिवाली पर पानी की दिक्कत लोगों को नहीं हो। इसके लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर त्योहारी सीज़न के बाद नहर की सफाई के लिए मांग की जाएगी। लोगों को दिक्कत नहीं हो। गंगाजल बंद होने की स्थिति ऐसे में मौजूदा ट्यूबवेल को ही अधिक क्षमता पर पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। - चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गंगाजल, ग्रेनो प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें