ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में ड्रीम विले टाइगर्स ने यूनिक टाइगर्स को 30 रन से पराजित कर दिया। मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ड्रीम विले टाइगर्स ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 249 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक टाइगर्स दस विकेट पर 219 रन ही बना सकी। डीन विग ने 60 रन की पारी खेली।