फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक माह बाद भी शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में एक माह में अलग-अलग तीन स्थानों पर तीन लोगों के शवों को पुलिस ने बरामद किया है। लेकिन किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित पिंक सिटी कॉलोनी के पास 16 जनवरी को करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। उसके बाद श्याम विहार कॉलोनी में 13 फरवरी को एक व्यक्ति का शव मिला था। 16 फरवरी को कटरा रोड पर भी एक शव मिला था जिसके मुंह पर चोट के निशान बने थे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें