ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कॉर्पोरेट क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट लीग सीजन-1 के लीग मैच में ड्रीम बी बिग ने रक्षक-11 को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रक्षक-11 ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। अंकुश चौहान ने 97 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से दीप खारी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम बी बिग की टीम ने पांच विकेट पर 176 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। बिकुल शर्मा ने 76 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।