फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ऐच्छर गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी वीर बहादुर ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। कई दिनों से बनी इस समस्या पर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने नाली की जल्द सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।