- मेसी और रोनाल्डो को आदर्श मानकर राष्ट्रीय कोच की निगरानी में निखर रहे नोएडा के युवा फुटबॉलर
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फीफा विश्व कप का रोमांच दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत भले ही अभी विश्व कप का हिस्सा न हो, लेकिन नोएडा के मैदानों में ऐसे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं जो भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में राष्ट्रीय फुटबॉल कोच अनादि बरुआ की देखरेख में युवा खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर अपने खेल को निखार रहे हैं। कोच अनादि बरुआ का कहना है कि विश्व कप बच्चों के लिए सीखने का सबसे बड़ा मंच है। खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों की तकनीक, रणनीति और फिटनेस को देखकर प्रेरित होते हैं और उन्हें अपने खेल में अपनाने का प्रयास करते हैं। उनका लक्ष्य ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
मैं अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अपना आदर्श मानता हूं। हमे मेसी की ड्रिब्लिंग और गेंद पर नियंत्रण मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करता है। -आर्य जैन, 13 वर्षीय
मेरे पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो की फिटनेस और अनुशासन मुझे रोज बेहतर बनने की प्रेरणा देते हैं। -आरव चौधरी, 14 वर्षीय