महिला ने पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे ठीक से खाना नहीं देते हैं। सुचिता निवासी शिलांग, मेघालय ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल 30 नवंबर को सूरजपुर निवासी सुजीत मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, जेठ सुमित कुमार, जेठानी मनीषा कुमार उर्फ तन्नू और सास उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे खाना नहीं दिया जाता और आए दिन मारपीट की जाती है। ससुराल पक्ष के लोग उसके चरित्र पर सवाल उठाकर तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता को घर से बाहर भी निकाल दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।