ग्रेटर नोएडा। बोडाकी गांव में बने रेलवे अंडरपास में बारिश होने पर होने वाला जलभराव दूर करने के लिए यहां पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नाला निर्माण शुरू करवाया है। अंडरपास के अलावा यहां पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के आस-पास भी जलभराव हो रहा था। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यह नाला जलभराव को दूर करने के लिए बनाया जा रहा है। करीब 40 प्रतशित काम पूरा हो गया है। दावा किया कि बाकी काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि भारी बारिश के दौरान बोडाकी गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाता है। अंडरपास में भी पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए। 750 मीटर का आरसीसी नाला बनाया जा रहा है। ब्यूरो