फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इमारत की सील तोड़कर कब्जे का प्रयास, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण द्वारा अर्जित भूमि पर कब्जा कर बनाई गई इमारत में लगी सील तोड़ने के मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राधिकरण के अवर अभियंता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने पुलिस से शिकायत की है कि वाजिदपुर गांव में खसरा संख्या 111,113 और 107 प्राधिकरण की अर्जित भूमि है। प्राधिकरण की अनुमति लिए बिना संबंधित खसरा की भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण को दो अप्रैल 2025 को सील कर दिया गया था। आरोप है कि सेक्टर-108 के डी ब्लॉक में रहने वाले संजय सिंह चौहान और पूर्वी दिल्ली के अशोक विहार निवासी सुनील कुमार भड़ाना ने प्राधिकरण की सील को तोड़ दिया। इस भूमि पर फिर से निर्माण करने लगे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें