बिलासपुर (संवाद)। दनकौर रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर गड्ढे होने के कारण यात्रियों तथा दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व रेल विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रेलवे रोड मार्केट के दुकानदार हरीश भाटी, प्रवीण जैन, पप्पू शर्मा, प्रदीप, हिमांशु गुप्ता, परमानंद ने कहा कि मार्ग खराब होने के कारण ग्राहक भी मार्केट में नहीं आते। मंडी श्यामनगर के लोगों ने विधायक धीरेन्द्र सिंह से इस मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।